
Ashoknagar News : जैन समाज के प्रमुख तीर्थ क्षेत्र सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के विरोध में जैन समाज ने अशोकनगर जिले में भाजपा सांसद डॉ के पी यादव के निवास का घेराव किया। गुना- शिवपुरी सांसद के निवास पहुंचकर जैन समाज के लोगो ने पुंगी, घंटी और सिटी बजाकर सरकार के फैसले का विरोध किया। जैन समाज ने सांसद यादव को ज्ञापन सौंपकर तीर्थ क्षेत्र घोषित करने के फैसले को वापस लेने की मांग सरकार से की है। साथ ही जैन समाज ने सम्मेद शिखर को पवित्र क्षेत्र घोषित करने की मांग भी की है।
यह है मामला
बता दें कि प्रदर्शन से पहले गांधी पार्क पर बच्चों ने शिखर जी बचाओ अभियान को लेकर एक विशाल रंगोली भी बनाई। जैन समाज के लोगों ने शहर से करीब 2 किलोमीटर दूर विदिशा रोड पर स्थित सांसद के निवास का घेराव किया है।
इस मांग के बारे में बता चुके
सांसद के पी यादव का कहना है कि जैन समाज की भावनाओं से वह पूर्व से ही अवगत हैं। और इसी को लेकर वह पहले ही प्रधानमंत्री, पर्यटन मंत्री एवं दूसरे लोगों को इस मांग के बारे में बता चुके हैं।
अशोकनगर से हितेंद्र बुधोलिया की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”785690732″]
