राहुल गुप्‍ता होंगे मुंगावली एसडीएम, राजन बी नाडिया नपे

राहुल गुप्‍ता होंगे मुंगावली एसडीएम, राजन बी नाडिया नपे

अशोकनगर/मुंगावली अलीम डायर। डिप्‍टी कलेक्‍टर राहुल गुप्‍ता मुंगावली के नए एस.डी.एम होंगे| कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ.मंजू शर्मा द्वारा प्रचलित अयोध्‍या प्रकरण में उपखण्‍ड मुंगावली में कानून एवं व्‍यवस्‍था बनाये रखने के लिए राजन बी नाडिया अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी मुंगावली को जिम्‍मेदारी सौंपी गई थी। जिम्‍मेदारी का निर्वहन न करने तथा मुख्‍यालय पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर राजन बी नाडिया को मुंगावली एस.डी्.एम. पद से हटाकर जिला कलेक्‍ट्रेट कार्यालय अशोकनगर में पदस्‍थ किया गया है। आगामी आदेश तक मुंगावली एस.डी.एम. के रूप में डिप्‍टी कलेक्‍टर राहुल गुप्‍ता को पदस्‍थ किया गया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews