
Ashoknagar News : रमजान उल मुबारक के 30 रोजे रखने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। जो कि बड़े ही खुलूशो अकीदत के साथ नगर की ईदगाह पर मनाया गया। बता दें कि नगर की जामा मस्जिद से मुस्लिम समाज के लोग जुलूस की शक्ल में ईदगाह पहुंचे। जहां पर आलिम साहब द्वारा ईद की नमाज की तरतीब बताई गई उसके बाद ईद की नमाज अदा कि गई।
सजदे में झुके सिर, दुआ में उठे हजारों हाथ
ईद की नमाज के बाद आलिम साहब ने दुआ कराई जिसमें देश में अमन चैन और शांति के लिए दुआ में हजारों हाथ उठे। दुआ के बाद सभी लोगों ने आलिम साहब से ईद मिली और सभी मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे के गिले शिकवे भुला कर गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं छोटे-छोटे बच्चों ने भी एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी।
दुआ के बाद मुस्लिम समाज के सभी लोग जुलूस की शक्ल में ईदगाह से निकल कर चंदेरी रोड बस स्टैंड, नया बाजार, पोस्ट ऑफिस चौराहा, पुराना बाजार होते हुए जमा मस्जिद पहुंचे। जहां पर कुरान खानी के बाद तबरूक तकसीम किया गया। ईदगाह पर जगह की कमी के कारण नगर की दो और मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। ईदगाह पर एवं जुलूस के दौरान नगर का पुलिस प्रशासन एवं प्रशासन मौजूद रहा।
अशोकनगर/मुंगावली से अलीम डायर की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”933243046″]
