Ashoknagar News : टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Ashoknagar News : टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

Ashoknagar News : अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा की खबर आ रही है जहाँ एक ट्रक का टायर फट जाने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। यह ट्रक विदिशा जिले की बासौदा से पत्थर भरकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जा रहा था। इसी दौरान निदानपुर के पास टायर फटने से हादसा हो गया।

यह है पूरी घटना

बता दें कि यह हादसा रविवार की सुबह के समय हुई। सड़क पर चलते समय अचानक से ट्रक का टायर फट गया जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने 108 को सूचना दी 108 मौके पर पहुंची और दोनों को चंदेरी सिविल अस्पताल लेकर गए।

ट्रक पलट जाने के कारण उत्तर प्रदेश के जाखलौन गांव निवासी 30 वर्षीय हेल्पर प्रमोद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि ट्रक का चालक मोनू बुंदेला गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार चंदेरी सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews