Ashoknagar News : चलती बाइक से उछलकर गिरी महिला, मौत

Ashoknagar News : अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र के डोंगरा गांव के पास हादसे की खबर आ रही है जहाँ चलती बाइक से उछल कर गिर जाने से 30 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। महिला इंदौर से अशोकनगर डंगाई गांव में मौसेरी बहन की शादी में पहुंची थी।

यह है पूरी घटना

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, देहात थाना क्षेत्र के जनौदा गांव निवासी राजू अहिरवार एवं उसकी 30 वर्षीय पत्नी मीना बाई इंदौर में रहकर काम करते हैं। मीना की मौसी की लड़की की डंगाई गांव में शादी थी। इसी वजह से वह इंदौर से बस से आई और अशोकनगर के बस स्टैंड पर महिला को लेने उसका भाई बाइक लेकर पहुंच गया।

अपने बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर वह डंगाई गांव जा रही थी, इसी दौरान डोंगर गांव के पास बाइक से उछलकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे इलाज जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को मृतिका महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews