
Ashoknagar News : अशोकनगर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के दो बड़े अड्डों पर दबिश दी है। इस दौरान 2 महिला समेत 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही, 7 महिलाओं को रेस्क्यू भी किया गया है। बता दें कि दोनों केंद्र थाना कोतवाली क्षेत्र के पथरिया रोड़ के सामने गंगानगर कालोनी एवं बायपास रोड स्थित दीपेश कालोनी में चल रहे थे।
दो अलग टीमों का गठन
दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसके बाद एसडीओपी के नेतृत्व में दो अलग टीमों का गठन किया गया और एक ही समय दो स्थानों पर दबिश देकर स्वयं के घरों में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चला रही दो महिलाओं के अलावा उनके एजेंटो एवं ग्राहकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से नकद राशि व मोबाइल जब्त किए गए हैं। वहीं, घर के अंदर तलाशी लेने पर अलग-अलग कमरों में 9 आरोपी महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिले।
इस प्रकार हुआ भंडाफोड़
बता दें कि गंगानगर कालोनी में महिला के घर दो पुलिस कर्मचारियों को सफेद ड्रेस में 500- 500 के दो नोट देकर भेजा गया था। इसी प्रकार दीपेश कालोनी में महिला के घर कोतवाली अशोकनगर से पुलिस दो 500- 500 के नोट लेकर पंटर बन कर गए थे। पंटरों द्वारा इशारा करने पर गठित टीम के साथ उक्त महिलों के घरों पर दबिश दी गई।
अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →

