अशोकनगर: कोरोना के जख्म पर सिंधिया की मदद का मरहम

अशोकनगर: कोरोना के जख्म पर सिंधिया की मदद का मरहम

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। कोरोना (corona) की दूसरी लहर जब से तेज हुई है तब से अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी लगातार प्रयास कर रहे हैं। अब उनके प्रयासों को इलाके के पूर्व सांसद एवं राज्यसभा सदस्य (member of state council) ज्योतिरादित्य सिंधिया (scindia) का साथ मिल गया है। रविवार (sunday) को जब अशोकनगर में ऑक्सीजन (oxygen) की किल्लत (shortage) का मामला सामने आया तो। इसे पूरा कराने में राज्यसभा सांसद सिंधिया ने मदद की है। उन्हीं के प्रयासों से न केवल रिफिल सिलेंडर समय पर मिल सके बल्कि कुछ नए ऑक्सीजन सिलेंडरों भी जिले को मिल सकते है।

यह भी पढे़ं… पंजीयन विभाग के कर्मचारियों की मांग, covid योद्दा घोषित करें सरकार

विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बताया की रविवार को 5:00 बजे के आसपास अशोकनगर चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्रभारी डॉ अजय गहलोत का फोन उनके पास आया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ रही है। सिलेंडर लेने के लिये ग्वालियर भेजे है, मगर वहां बहुत समस्या है। और अगर समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली तो कई सारे मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी क्योंकि दो दर्जन से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है।

विधायक जज्जी ने बताया कि इसके बाद उन्होंने मोबाइल से मैसेज टाइप कर समस्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताई। 15 मिनट बाद उनका फोन आया, उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के लिए ग्वालियर कमिश्नर, कलेक्टर एवं अशोकनगर कलेक्टर से चर्चा कर ली है। साथ ही प्रदेश लेवल पर भी इसको लेकर बात हुई है। विधायक जज्जी ने बताया कि मोबाइल पर मैसेज भेजने एवं सिंधिया जी के फोन के बीच में 15 मिनट का समय लगा । इस दौरान उन्होंने अशोकनगर जिले के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी थी। भारी किल्लत के बीच ग्वालियर से गैस सिलेंडर सिंधिया जी के प्रयास से रात में ही अशोकनगर चिकित्सालय पहुंच गए एवं जरूरी मरीजों को ऑक्सीजन मिलना शुरू हो गई।

यह भी पढें… आज कोरोना पर पीएम मोदी की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

विधायक जज्जी ने बताया कि अशोकनगर को लेकर चिंतित सिंधिया ने इसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी से चर्चा की एवं अशोकनगर जिले के लिए 25 नए आक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था करने के लिए भी कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने जल्दी इन्हें भेजने का आश्वासन दिया है। विधायक जज्जी ने बताया कि राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस त्वरित प्रयास के लिये आभार जताया है ।साथ ही उन्होंने बताया कि अशोकनगर जिले से जुड़ी हर चीज पर सिंधिया नजर रखे हुये है एवं जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद कर रहे हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews