
अशोकनगर, हिंतेद्र बुधौलिया। अशोकनगर (ashoknagar) जिले के थाना मुंगावली क्षेत्र के अंतर्गत कैथन नदी में मजदूरों से भरी नाव पलट गई। जिसमें दो महिलाओं की डूबने से मौत हो गई, करीब एक दर्जन लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकल लिया है बताया जा रहा है की यह सभी मजदूर फसल काटने का काम करने नदी के उस पार जा रहे थे।
यह भी पढ़े…गृह मंत्री का बयान – पकड़े गए 4 बांग्लादेशी, प्रतिबंधित संगठन जमायते मुजाहिदीन के सदस्य
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे के आसपास बताई जा रही है, क्योंकि थाना मुंगावली क्षेत्र में ग्राम बाड़ोली से फसल की कटाई के लिए मजदूर जा रहे थे तभी यह मजदुर लोग नाव से कैथन नदी पार कर रहे थे उसी दौरान अचानक ही नाव चालक का पैर फिसल गया, इससे नाव डगमगाई और उसमें सवार लोग भी डरकर इधर-उधर हिले तो नाव पलट गई, नाव नदी में डूब गई और उसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन लोग नदी में गिर गए।
बता दें कि पानी की गहराई अधिक होने से कुछ महिलाए डूब गई और कुछ को ग्रामीण लोगो ने बचा लिया। नदी उस जगह लगभग 30 फिट पानी की गहराई ग्रामीणों के द्वारा बताया गया पर प्रशासन और पुलिस की तरफ़ से समय पर अगर आपदा प्रबंधन द्वारा रेस्क्यू करने लाइफ जैकेट रिंग रस्सा दिया जाता है जिससे बाद ओर पानी मे होने वाले हादसों में जनहानि होने से बचाया जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”687643740″]
यह भी पढ़े…हरियाणा के बाद अब गुजरात, मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री हुई “The Kashmir Files”
इस घटना में प्रेमबाई पति खुशीलाल अहिरवार और कुसमबाई पति मोहनलाल अहिरवार निवासी ग्राम बाड़ोली की मौत हो गई, दोनों महिलाओं को ग्रामीणों ने नदी से रेस्क्यू कर एक घंटे बाद बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाया गया मगर डॉ अमित कुमार पांडे ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोपी अहिरवार, अनीता अहिरवार ,गीता अहिरवार काजल अहिरवार ,शिवानी अहिरवार, वैष्णव अहिरवार, संजू मोहन अहिरवार, सनमान अहिरवार,जितेंद राजपूत, चालू राजा, रोसन सिंह राजपूत को हादसे में बचा लिया गया, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मेडिकल ऑफिसर अमित कुमार पांडे ने बताया कि सुबह दस बजे लगभग पानी मे डूबने से हुए हादसे में घायल महिलाओं को अस्पताल लाये देखने पर दो महिलाएं मृत पाई गई और कुछ घायल अवस्था में थी जिनका तुरंत इलाज किया गया अब सभी घायल खतरे से बाहर है।
