
Ashoknagar News : जेईई एडवांस 2023 का रिजल्ट 18 जून को घोषित हो चुका है। जिसमें चंदेरी के सरकारी हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र अयान असलम ने सफलता प्राप्त करते हुए अपने जिले का नाम रोशन किया है। बता दें कि अयान ने परीक्षा में 5323 रैंक प्राप्त की है। जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। वहीं, पूरे नगर के लोग अयान और उनके परिवार को सफलता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दे रहे हैं।

माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय
दरअसल, अयान चंदेरी में कार्यरत शिक्षक असलम बेग मिर्जा एवं शिक्षिका आयशा अंजुम खान के पुत्र हैं। इन्होंने सरकारी स्कूल में पढ़ाई करते हुए जेईई एडवांस जैसे परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता प्राप्त की। जिसका श्रेय अयान ने अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि अगर लगातार कठिन परिश्रम एवं धैर्य रखा जाए तो किसी भी परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।
अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

