पत्नी ने पालतू कुत्ते को मारने से रोका तो पति ने की पिटाई

पत्नी ने पालतू कुत्ते को मारने से रोका तो पति ने की पिटाई

अशोकनगर। हितेन्द्र बुधौलिया।

कोतवाली छेत्र अंतर्गत मुक्तिधाम के पास वन विभाग स्थित डिपो के मकान में एक अजीबोगरीब बात पर विबाद का मामला सामने आया है। जिसमें एक पति द्वारा अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से मारा गया कि उसके शरीर पर मास के टुकड़े तक दिखाई देने लगे यह पूरा विवाद सिर्फ इस बात पर हुआ की पत्नी ने पति को पालतू कुत्ते की पिटाई करने से रोका। गंभीर हालत में 100डायल बाहन की मदद से घायल महिला को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल मकान मालिक ब्रज बिहारी ने पांचाल के यहां एक पालतू कुत्ता पाला हुआ था सुबह के समय पर कुत्ता बृज बिहारी के पलंग पर आकर बैठ गया जिससे नाराज होकर उसने कुत्ते को मारना शुरू कर दिया कुत्ते की मारपीट होते देख जब पत्नी रामसखी ने पति को कुत्ते की पिटाई करने से रोका तो पति ने कुत्ते को छोड़कर लाठियों से पत्नी की पिटाई करना शुरू कर दिया इस दौरान उसके बच्चे रोते बिलखते रहे। पति ने पत्नी को मारते हुए थोड़ी सी भी मानवता नहीं दिखाई। मोहल्ले वासियों की सूचना पर डायल हंड्रेड की मदद से पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसके बाद पत्नी रामसखी के बयानों के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर पति की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews