
अशोकनगर, हितेन्द्र बुधौलिया। गुना संसदीय क्षेत्र के बीजेपी सांसद डॉक्टर केपी सिंह यादव (KP Singh Yadav) के द्वारा संसद (Parliament) में अपने क्षेत्र के शिवपुरी (Shivpuri) में क्रांतिवीर तात्या टोपे के स्मारक को अंतरराष्ट्रीय महत्व के पर्यटन स्थल व मेमोरियल संग्रहालय बनाये जाने की मांग रखी थी।
यह भी पढ़े.. MP Board: नहीं होगी 10वीं की परीक्षा, 12वीं को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
इसके साथ ही केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रहलाद पटेल (Prahlada Patel) से मिलकर अमृत योजना के अंतर्गत इस स्थान को विकसित किए जाने का प्रस्ताव रखा। जिस पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा कार्यवाही करते हुए मध्यप्रदेश संस्कृति मंत्रालय को पत्र लिखकर अमृत योजना के तहत समाधि स्थल को अंतरराष्ट्रीय महत्व के संग्रहालय व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देश दिए है।
इसके बाद मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्रालय द्वारा शिवपुरी कलेक्टर (Shivpuri Collector) को पत्र लिखकर उक्त प्रस्ताव को तैयार कराने के निर्देश दिए।बीजेपी सांसद यादव ने बताया कि महान क्रांतिकारी तात्या टोपे किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यह हमारे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि शिवपुरी महान क्रांतिकारी की बलिदान स्थली के रूप में विख्यात है।
यह भी पढ़े.. किसानों के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा- ऋण चुकाने की तिथि फिर बढ़ाई
परंतु दुर्भाग्य है कि स्वतंत्रता के कितने वर्षों बाद भी क्रांतिवीर तात्या टोपे जी की बलिदान स्थली को वह स्वरूप प्राप्त नहीं हो सका जिसके वह हकदार थे।लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उन्होंने विगत लोकसभा सत्र में क्रांतिवीर तात्या टोपे की समाधि स्थली को अंतरराष्ट्रीय महत्व के पर्यटन स्थल व मेमोरियल संग्रहालय के रूप में विकसित करने की मांग रखी ।इसके लिये वह केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री पहलाद पटेल जी से भी मिले थे,एवं अमृत योजना के अंतर्गत तात्या टोपे स्मारक को विकसित किए जाने का प्रस्ताव दिया था।
गौरतलब है, कि प्रथम स्वातंत्र्य समर के सेनानायक रहे क्रांतिवीर तात्या टोपे ने बड़े साहस और पराक्रम के साथ अंग्रेजों से लोहा लिया। अंग्रेजों ने उनको धोखे से गिरफ्तार करके शिवपुरी में फांसी के तख्ते पर शहीद कर दिया।
वीर तात्या टोपे जी के वंशज श्री सुभाष टोपे जी उनकी समाधि स्थल को विकसित करने हेतु लंबे समय से प्रयासरत हैं। साथ ही शिवपुरी की स्थानीय सामाजिक संस्थाएं भी इस दिशा में कार्यरत हैं।बीजेपी सांसद डॉक्टर के पी यादव ने सभी की राष्ट्रीय भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मुद्दे को संसद में उठाया व केंद्रीय मंत्री से मिलकर समाधि स्थल को विकसित करने संबंधी मांग रखी।
यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक संपन्न, इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी
बीजेपी सांसद (BJP MP) डॉक्टर के पी यादव का कहना है कि क्रांतिवीर तात्या टोपे जी की समाधि स्थल विकसित होने से इस स्थान को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त होगी। वही शिवपुरी मध्य प्रदेश की पर्यटन नगरी के रूप में मानी जाती है समाधि स्थल के विकसित होने से यहां स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे व हमारी भावी पीढ़ी को हमारे महानायक-महापुरुषों के बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा एवं उनमें राष्ट्रीय भावना विकसित होगी।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

