कलेक्टर खुद मिठाई की दुकानों पर पहुंची, जांच के सैंपल लिए

कलेक्टर खुद मिठाई की दुकानों पर पहुंची, जांच के सैंपल लिए

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। बुधवार को कलेक्टर आर.उमा माहेश्वरी अचानक विवेक टॉकीज गली की मिठाई मार्केट में पहुंचीं और मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए। उनके साथ खाद्य विभाग एवं दूसरे अधिकारी भी थे। जिले में पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई कलेक्टर खुद मिठाइयों के सैंपल भरवाने के लिए दुकान पर पहुंचे हों। कलेक्टर का कहना था कि मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई शुरू की गई है,जो लगातार जारी रहेगी।

अधिकारियों से अभद्रता के बाद बोले जीतू पटवारी, पहले ही 36 केस है 136 भी कर दे तो नहीं बदलूंगा

कलेक्टर उमा महेश्वरी शाम को अचानक विवेक टॉकीज के पास स्थित मिठाई की दुकानों पर पहुंचीं। इस दौरान सबसे पहले पारसनाथ मिष्ठान भंडार एवं महावीर मिष्ठान भंडार पर जांकर सैंपल लिए। कुछ अन्य मिठाई की दुकानों के सैंपल लिए जाने की बात भी कलेक्टर ने कही है। कलेक्टर के साथ खाद्य विभाग की टीम ने सैंपल  इकट्ठे किए। पहली बार कलेक्टर को मिठाई की दुकानों पर देखकर लोगों को अचरज हुआ और आसपास भीड़ जमा हो गई पत्रकारों ने चर्चा करते हुए कलेक्टर आर.उमा माहेश्वरी ने कहा की मिलावट के खिलाफ मुक्ति अभियान के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, ताकि लोगों को सही मिठाई मिल सके।उनका कहना है कि आज से उनके द्वारा यह अभियान जिले में शुरू किया गया है जो आगे लगातार चलता रहेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews