लॉक डाउन में मिली छूट के दौरान कलेक्‍टर ने व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

लॉक डाउन में मिली छूट के दौरान कलेक्‍टर ने व्‍यवस्‍थाओं का लिया जायजा

अशोकनगर। अलीम डायर| कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए शासन की गाईडलाईन (Guidline) अनुसार अशोकनगर (Ashoknagar) जिला ग्रीन जोन (Green ZOne) में होने से लॉक डाउन में दी गई छूट के दौरान व्‍यवसायिक संस्‍थानों के संचालन एवं सोशल डिस्‍टेसिंग के समुचित पालन संबंधी व्‍यवस्‍थाओं का कलेक्‍टर एवं जिला मजिस्‍ट्रेट डॉ.मंजू शर्मा ने शहर भ्रमण कर जायजा लिया।

इस दौरान उन्‍होंने दुकानदारो द्वारा रोड़ पर अतिक्रमण कर रखे गये सामान को हटाये जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने ताकीद किया कि दुकान के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जायेगी। उन्‍होंने उपस्थित राजस्‍व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि लॉक डाउन के दौरान जारी निर्देशों के तहत सोशल डिस्‍टेसिंग का पूर्णत: पालन कराया जाए तथा बाहर निकलने वाले सभी व्‍यक्तियों को मास्‍क लगाना अनिवार्य है। मास्‍क न लगाने वाले व्‍यक्तियों पर चालान की कार्यवाही की जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews