कलेक्‍टर ने किया गेहॅू उपार्जन केन्‍द्रों का निरीक्षण

collector-visit-wheat-procurement-center

अशोकनगर मुंगावली अलीम डायर। 

कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा द्वारा सोमवार अशोकनगर जिले के विकासखण्‍ड मुंगावली के गेंहू उपार्जन केन्‍द्र बिल्‍हेरू, टीला तथा झागर बमूरियां केन्‍द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने गेंहू उपार्जन खरीदी हेतु कि गई व्‍यवस्‍थाओं का जायजा लिया। उन्‍होंने गेंहू तुलाई, बारदाने की उपलब्‍धता, तौल काटे, परिवहन आदि व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्‍यक निर्देश दिए। कलेक्‍टर डॉ. मंजू शर्मा ने निर्देशित किया कि गेंहू उपार्जन केन्‍द्रों पर अपनी फसल विक्रय हेतु आने वाले कृषकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, कृषकों को छाया, पानी एवं फसल तुलाई की समु‍चित व्‍यवस्‍था हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्‍होंने समिति प्रबंधकों को निर्देश दिए कि केन्‍द्र पर उपलब्‍ध अनाज का परिवहन कर भण्‍डारण की व्‍यवस्‍था की जाए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर डॉ. अनुज रोहतगी, एस.डी.एम श्री आर. ए. प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews