कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का दौरा,व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का दौरा,व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए

अशोकनगर/हितेंद्र बुधौलिया

अशोकनगर में नवागत कलेक्‍टर अभय कुमार वर्मा ने शुक्रवार शाम को पदभार संभालने के बाद पहला दौरा जिला चिकित्‍सालय का किया एवं यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍थाएं और अधिक बेहतर हो, साथ ही चिकित्‍सालय में आने वाले मरीजों को सभी आवश्‍यक सुविधा मुहैया हो यह सुनिश्चित किया जाए। शनिवार को जिला चिकित्‍सालय के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.हिमांशु शर्मा को कलेक्टर ने ये निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्‍होंने जिला चिकित्‍सालय के विभिन्‍न वार्डो आयुष्‍मान कक्ष, जनरल ओपीडी कक्ष, मन कक्ष, मेडिसन कक्ष, दंत मुख चिकित्‍सा कक्ष, एक्‍सरे कक्ष, शिशु रोग कक्ष, आदि का निरीक्षण किया। साथ ही सभी वार्डो में साफ सफाई एवं विद्युत व्‍यवस्‍था बढाये जाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होंने डेंटल चिकित्‍सक द्वारा डेंटल चेयर एवं अन्‍य उपकरण की व्‍यवस्‍था करने के संबंध में बताए जाने पर उपकरण क्रय करने हेतु सिविल सर्जन को आवश्‍यक निर्देश दिए।

कलेक्टर ने भर्ती मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्‍ता को परखा। उन्‍होंने भोजन वितरण करने वाले से मेन्यू अनुसार प्रदाय किये जा रहे भोजन के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।इसी के साथ नवागत कलेक्‍टर ने निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्‍सालय में भर्ती मरीजों से बात करते हुए पूछा कि उन्हें बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं सहित दवाईयां एवं खाना उपलब्‍ध हो रहा है या नही। कलेक्‍टर जिला चिकित्‍सालय में एंबुलेंस, वेंटिलेटर आदि संबंध में सिविल सर्जन डॉ.हिमांशु शर्मा से जानकारी प्राप्‍त की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews