सिंधिया समर्थक 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

सिंधिया समर्थक 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया

हितेन्द्र बुधौलिया/अशोकनगर| पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संसदीय चुनाव क्षेत्र के अशोकनगर जिले में आज आधा सैकड़ा से ज्यादा कांग्रेसियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। विधायक कार्यालय में इकट्ठे हुए सिंधिया समर्थक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दिया ।इसके बाद सभी लोग तुलसी सरोवर पार्क पहुंचे और स्व.माधवराव सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने तुलसी पार्क पहुँचे। उल्लेखनीय है कि आज माधवराव सिंधिया की 70 वीं जयंती भी है।

2 दिन से लापता अशोक नगर कांग्रेस विधायक यशपाल सिंह जी के सेंड चौराहे स्थित कार्यालय पर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठी होने लगी या एक के बाद एक करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता इकट्ठे हुए पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष गजराज सिंह यादव के नेतृत्व में इन लोगों ने सिंधिया के इस्तीफा देने से पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊपर से मिली हरी झंडी के बाद ही उन्होंने इस्तीफा दिया है इससे माना जा रहा है कि सिंधिया और उनके समर्थक विधायक भी इस्तीफे का कदम उठा सकते हैं उल्लेखनीय है कि कल रात में अशोकनगर जिले के पार्टी अध्यक्ष ने सिंधिया के पक्ष में रहने की बात की थी।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews