कांग्रेस नेता बोले, ‘जो कह रहे एक ट्रांसफर नही करा पाए उन विधायक के कहने पर हुये 350 तबादले’

कांग्रेस नेता बोले, ‘जो कह रहे एक ट्रांसफर नही करा पाए उन विधायक के कहने पर हुये 350 तबादले’

अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| अशोकनगर (Ashoknagar) में कल गुरुवार को स्थानीय विश्राम गृह में पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी (Jajpal Singh Jajji) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था, कि कांग्रेस (COngress) की सरकार में एक ट्रांसफर (Transfer) भी नहीं करा पाए, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ी और इस्तीफा दिया है। पूर्व विधायक के इस बयान के बाद आज कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि जो विधायक एक ट्रांसफर कराने की बात कर रहे हैं उनकी अनुशंसा पर साढ़े तीन सौ से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं। कांग्रेस नेता रमेश इटोरिया ने कहा कि पदलोलूपता एवं निजी स्वार्थों के कारण पूर्व विधायक जज्जी मनगढ़ंत आरोप लगा रहे है।

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बागी हुए अशोकनगर के दो पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी एवं बृजेंद्र सिंह यादव सहित कुछ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि सरकार में उनकी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की उपेक्षा हो रही थी और उनके काम नहीं किए जा रहे थे। इस कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है। पूर्व विधायक श्री जज्जी के इस बयान के सामने आने के बाद आज कांग्रेस पार्टी आक्रमक तौर पर सामने आई और उनके सारे आरोपों का जवाब दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता रमेश इटोरिया ने कहा पूर्व विधायक जो भी कह रहे है वह पूरी तरह निराधार है । कॉंग्रेस नेता ने कहा कि श्री जज्जी की अनुशंसा पर साढ़े तीन सौ से ज्यादा स्थानांतरण हुए हैं। उन्होंने कुछ उदाहरण भी बताये जिसमें नगर पालिका सीएमओ ट्रांसफर कराने सहित सिंधिया के एक फोन पर अशोकनगर जिले के एसपी को बदलने की बात कही।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस पार्टी ने बड़े-बड़े पदों पर बिठाया है। इसके बाद उन्होंने सत्ता लोलुपता के कारण सरकार गिराई है। और विधायक आरोप लगा रहे वह भी व्यक्तिगत स्वार्थो के कारण लगा रहे है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में जनता इन सब चीजों का जवाब देगी|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews