अधिकारियों पर भड़के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान, बोले- औकात और हैसियत में रहो

अधिकारियों पर भड़के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान, बोले- औकात और हैसियत में रहो

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। जनपद पंचायत ईसागढ़ में वनाधिकारी सम्मेलन में चन्देरी के कॉंग्रेसी विधायक गोपाल सिंह चौहान (Congress MLA Gopal Singh Chauhan) ने खुद को सरकारी आयोजन में ना बुलाने एवं भाजपा नेताओं को मंच पर बैठाने से नाराज हो कर सीईओ जनपद पंचायत ईसागढ़ एवं तहसीलदार को जमकर फटकारा है।विधायक चौहान ने अधिकारियों को औकात एवं हैसियत में रहने की नसीहत तक दे डाली।

विधायक चौहान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमे वह ईसागढ़ में वहां के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते दिख रहे है।वनाधिकार कार्यक्रम में नियमानुसार उन्हें ना बुलाये जाने से नाराज विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वह शासन के नुमांइदे है , भारतीय जनता पार्टी के नही। अधिकारियो को अपनी हदों में रहने की नसीहत दे डाली।उन्होंने सवाल किया कि मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का फ़ोटू बैनर में किस हैसियत से लगाया गया है।साथ ही उन्होंने पूछा कि भोपाल से आये सरकारी बैनर को बदल कर नया वैनर कैसे लगा दिया गया। यही नही सरकारी मंच पर भाजपा नेताओं के बैठने पर भी विधायक ने सवाल उठाए है। विधायक की फटकार के बाद अधिकारियों ने अपनी गलती मानी है।विधायक श्री चौहान ने कहा कि भाजपा शासन में हिटलर शाही का एक और उदाहरण सामने आया है।ईशागढ जनपद पंचायत मैं पट्टा वितरण समारोह मैं चुने हुए जनप्रतिनिधियों की अवहेलना एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मंच पर आसीन कराना एवं बैनर पोस्टर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रमुखता देना सरासर गलत है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार कुछ दिनों की सरकार है। विधायक श्री चौहान ने ईशागढ पहुंचकर इसका विरोध किया एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के कलेक्टर को मामले से अवगत कराने की बात कही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews