कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे ‘कोरोना योद्धाओं’ का फूल बरसाकर किया सम्मान

कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे ‘कोरोना योद्धाओं’ का फूल बरसाकर किया सम्मान

अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| Ashoknagar News वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Corona Virus) की लड़ाई से लड़ रहे जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टरों एवं अन्य स्टाफ के कोरोना योद्धाओं (Corona Warriors) का रविवार जिला अस्पताल परिसर में सम्मान किया गया। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुये यह सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

आयोजन में क्षेत्रीय सांसद डॉ.के.पी.यादव, कलेक्‍टर डॉ.मंजू शर्मा, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्‍जी सहित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्‍य नागरिकों ने शासकीय जिला चिकित्‍सालय अशोकनगर पहुंचकर पुष्‍प वर्षाकर एवं ताली बजाकर चिकित्‍सकों,पैरामेडिकल स्‍टॉफ एवं सफाई कर्मियों का सम्‍मान किया। साथ ही कोरोना योद्धाओं का उत्‍साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि कोरोना यौद्धाओं द्वारा किये गये दायित्‍वों के निर्वहन के बल पर आज जिला कोरोना वायरस से मुक्‍त बना हुआ है। इस संकट की घड़ी में चिकित्‍सक एवं पैरामेडिकल स्‍टॉफ निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे है। हम सभी कोरोना योद्धाओं को हदय से अभिनंदन एवं वंदन करते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews