बेटियों का सम्मान : विधायक, कलेक्टर और एसपी ने किया कन्या पूजन

बेटियों का सम्मान : विधायक, कलेक्टर और एसपी ने किया कन्या पूजन

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। सामाजिक संस्था पछार क्लब द्वारा आज तुलसी पार्क पर बिटिया सम्मान (Daughter’s honor) कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) द्वारा हाल ही में बेटियों के लिये चलाए गये सम्मान कार्यक्रम को सामाजिक स्तर तक पहुँचाने  एवं बच्चियों के प्रति लोगों में सद्भावना के उद्देश्य से यह बिटिया सम्मान (Daughter’s honor) कार्यक्रम तुलसी पार्क पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में पछार क्लब के अध्यक्ष हितेंद्र बुधौलिया ने इस आयोजन के महत्व  को बताते हुए कहा कि उनके ग्रूप के प्रयास है कि समाज में बच्चियों के सम्मान के लिये आमजन पहल करें इस कारण यह आयोजन किया गया है।विधायक जजपाल सिंह जज्जी (MLA Jajpal Singh Jajji), कलेक्टर अभय वर्मा (Collector Abhay Varma) एवं पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया (SP Raghuvansh Singh Bhadauria) द्वारा लगभग एक सैकड़ा से अधिक कन्याओं के पैर धोकर, फूल बरसा कर  एवं तिलक लगा कर पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों  में कार्य करने वाली बेटियों ने अपने ग्रुप के कार्यो को लोगों के सामने रखा।

कार्यक्रम में सत्यम आर्ट्स ग्रुप (Satyam Arts Group) में पेंटिंग एवं डांस के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर प्रस्तुति दी, वहीँ  साक्षी सोनी एंड ग्रुप में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया । जान्हवी  गुप्ता एवं सिध्दि रघुवंशी की एकल प्रस्तुतियां भी आयोजित की गई। सत्यम आर्ट्स क्लब द्वारा 10 हजार बटनों  से निर्मित गांधी जी की पेंटिंग विधायक, कलेक्टर एवं एसपी को भेंट की। जिसके बाद आर्ट्स ट्रेस ग्रुप द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत पेंटिंग भी अतिथियों को भेंट की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कलेक्टर अभय वर्मा (Collector Abhay Varma) ने संबोधित करते हुए कहा कि  पछार क्लब सक्रिय रूप से शहर को स्वच्छ बनाने, महिला जागरूकता के लिए जो कार्य कर रहा है वह सराहनीय हैं, महिला के प्रति सामाजिक स्थिति जो हमारी है आज भी हम महिलाओं को इतना सम्मान नहीं दे पाते, हमें जरूरत है महिला  साक्षरता बढ़ाने की, इसके साथ ही हर एक को महिला का सम्मान करना चाहिए, वह हमारा कर्तव्य है। जिससे आज की नारी सशक्त बन सके।

वहीं पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया (SP Raghuvansh Singh Bhadauria) ने संबोधित करते हुए कहा कि बिटिया घर का आंगन है ममता की  छांव है और उसके प्रति अपराध की भावना हमारे देश में नहीं है और आई  है तो हमें उसे उखाड़ कर फेंक देना चाहिए। महिला अपराध रोकने के लिए सभी समाजों को आगे आना होगा, एक-एक को खड़ा होना होगा। जब महिला का अपमान होता है तो सभी को आगे आकर खड़े होना होगा, पछार क्लब का यह कार्य सराहनीय है जब भी पुलिस की सहायता पड़े हम तत्पर हैं और अशोक नगर पुलिस महिला के सम्मान के लिए सदैव तैयार है। पुलिस द्वारा शहर में निर्भया की गाड़ी चलाई जा रही है इसके अलावा पछार ग्रुप की पहल को देखते हुए हमारे द्वारा सखी मोबाइल शुरू किया गया है जो शहर में घूमेगी इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदोरिया ने दो नंबर भी जारी किए हैं इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने कहा 100 डायल आप की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है उस पर भी आप कॉल कर हमें सूचना दे सकते हैं।

वहीं पर पछार क्लब के संरक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी (MLA Jajpal Singh Jajji) ने कहा,  हमारी बेटी को हमारे शहर में किसी भी तरह की परेशानी हो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे, आप मुसीबत में हो तो हमें फोन लगाएं और जो पुलिस अधीक्षक द्वारा नंबर दिए गए हैं उन पर फोन लगाएं हम मदद करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा मैंने 2 महीने में रामशिला यात्रा के दौरान उस आनंद की अनुभूति की है जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता, मैंने रामशिला के दौरान घर-घर जाकर  21 हजार कन्याओं का पूजन कर आत्मीय प्रसन्नता की अनुभूति प्राप्त की है। कई लोग पद पैसा पाकर जो अनुभूति प्राप्त करते हैं और मैं कन्याओं की पूजन कर अलग ही मन की अनुभूति प्राप्त करता। कार्यक्रम का  आभार कपिल रघुवंशी एव संचालन महेंद्र भारद्वाज द्वारा किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews