जिला अस्पताल के बाहर कुत्ते नोंचते दिखे मृत नवजात का शव

Dog-Terror-in-bhopal-madhyrpadesh-

अशोकनगर, डेस्क रिपोर्ट

अशोकनगर जिला चिकित्सालय के गेट पर अव्यवस्थाओं से उपजी मानवीय संवेदना को तार-तार करने बाली घटना मामला सामने आई है। यहां एक मृत नवजात बच्चे के शव को कुत्ते नोचते दिखे। अस्पताल परिसर के बाहर गुमटियो के नीचे मानवता को शर्मसार करने बाली घटना देख कर राह चलते लोगो के हस्तक्षेप के बाद पुलिस एवं अस्पताल प्रबंधन जागा और नवजात का पोस्टमार्टम कराया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी महिला की सीजर डिलेवरी के दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ था ,जिसे सही से दफनाया नही गया इसलिय नवजात का शव कुत्तो के मुंह लग गया।लोगो की सूचना के करीब घण्टे भर बाद पुलिस मौके पर पहुची ।तब तक लोग इस मृत बच्चे की कुत्तो से रखबाली करते रहे।

अशोकनगर जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ हिमांशु शर्मा का कहना है,यह मामला उनके संज्ञान में आने के बाद मृत बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है। शुरुआत में यह जानकारी निकल के सामने आई है की घटना से 48 घंटे पहले ही बच्चे की मौत हो गई थी और यह बच्चा डिलीवरी के दौरान मृत पैदा हुआ था। जांच में पता चला है एक महिला की सीजर से डिलीवरी हुई थी उसी का यह मृत बच्चा था जो उसके परिवार जनों को सौंप दिया गया था। इस नवजात पर सरकारी अस्पताल का टैग लगा हुआ है ।डॉ शर्मा का कहना है कि परिजनों की लापरवाही इस मामले में रही है क्योंकि नवजात का शव उन्हें सौंप दिया गया था और उन्होंने उसे सही तरीके से नहीं दफनाया इस कारण कुत्ते इसे उठा लाये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews