शराब सट्टे का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद, एक-दूसरे पर जड़े आरोप

शराब सट्टे का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद, एक-दूसरे पर जड़े आरोप

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। सट्टा और शराब बिक्री से रोकने पर नगर पंचायत सदस्य सहित उनके परिवार पर तलवार, लाठी से हमला किया गया। उसके घर पर पत्थर फेंके गए। घटना में पार्षद, उनकी पत्नी और बेटे-बेटियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने नगर पंचायत सदस्य की पत्नी की रिपोर्ट पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी लोग घायल हुए हैं, उनकी रिपोर्ट पर भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों पक्षों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पिपरई के वार्ड 6 के सदस्य मुकेश पुत्र किशनलाल आदिवासी का कहना है कि उन्होने कुछ लोगों को सट्टा खेलने और शराब बेचने से रोका था। इसपर तोफान, लाल सिंह, राम सिंह, गोपाल, जीवन, शिवराज सहित करीब 25 लोगों ने उनके घर पर पथराव कर दिया। उनके साथ तलवार, लाठी से मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी राजकुमारी, 8 साल की बेटी प्रेमबाई, बेटा शिशुपाल साल सहित 2 बेटियां भी घायल हो गई है। मुकेश की पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 307 के तहत मामला कायम किया है।

वहीं दूसरे पक्ष के पप्पू आदिवासी ने बताया कि मुकेश गाली गलौज करता था और लड़ाई करता रहता था। अचानक लोगों के साथ आकर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। दूसरे पक्ष ने मुकेश पर ही गोपाल, ब्रजभान सहित 8 लोगों के साथ मारपीट का आरोप जड़ा है। पुलिस ने प्रताप आदिवासी की रिपोर्ट पर देशराज, कोमल, मुकेश, शिशुपाल, कपिल, रूप सिंह, फूल सिंह, नरेश आदि पर मामला दर्ज कर लिया। दोनों पक्ष के घायलों को पिपरई अस्पताल ले जाया गया था जहां गंभीर हालत होने के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews