आइसोलेशन सेंटर में मना डॉक्टर का जन्मदिन, कलेक्टर की मौजूदगी में कटा केक

आइसोलेशन सेंटर में मना डॉक्टर का जन्मदिन, कलेक्टर की मौजूदगी में कटा केक

अशोकनगर/अलीम डायर

कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा मंगलवार को जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र अशोकनगर में बने आइसोलेशन सेंटर कोविड 19 संक्रमण से दिन-रात लड़ाई लड़ने वाले योद्धाओं के बीच पहुंच उनके जीवन के खास दिन की खुशी में शामिल हुईं। उन्होने कोरोना योद्धा डॉ गौरव प्रताप सिंह मेडिकल ऑफिसर के 29 वें जन्मदिन पर केक काटकर हौसला बढ़ाया। इस अवसर
पर कलेक्‍टर ने डॉ.गौरव को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना वारियर्स की दिन रात की मेहनत से ही हमारा जिला कोरोना मुक्‍त रहा है। उन्‍होंने कहा कि इस समय
जन्‍मदिन के मौके पर जिला प्रशासन आपके परिवार की भांति आपके साथ रहकर जन्‍मदिन की खुशियों में शामिल हुआ है। साथ ही उन्होने कहा कि लॉक डाउन के दौरान आने वाले कोरोना वॉरियर्स के जन्‍मदिन इसी प्रकार जिला प्रशासन द्वारा मनाये जायेंगे।

इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर डॉ.अनुज रोहतगी,मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ.जे.आर.त्रिवेदिया,सिविल सर्जन डॉ.हिमांशु शर्मा,अनुविभागीय राजस्‍व अधिकारी सुरेश जादव,तहसीलदार इसरार खांन सहित चिकित्‍सक, पैरामेडिकल स्‍टॉफ एवं सफाईकर्मी
उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews