कुलुआ चक्क के सनसनीखेज हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

कुलुआ चक्क के सनसनीखेज हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

अशोकनगर| हितेंद्र बुधोलिया| बहादुरपुर थाने के कुलुआ चक्क गांव में हुये खूनी संघर्ष में मारे गये खुमान आदिवासी हत्याकांड के 6 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इस मामले के मुख्य आरोपी गिर्राज यादव पर शिकंजा कसने के लिये उसके घर एवं अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हाई प्रोफाइल संपर्को के लिये चर्चित गिर्राज के घर से पुलिस ने वारदात में उपयोग की गई काले रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 40 हजार के ईनामी मुख्य आरोपी के घर से पुलिस को एक कट्टा एवं पांच कारतूस भी मिले है। जबकि क्लेक्टर ने आरोपी एवं उसकी पत्नी के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिये है।
पुलिस ने पेड़ काटने के विवाद में बहादुर पुर थाने में यादव एवं आदिवासी पक्ष दोनो की ओर से क्रॉस मामला दर्ज किया था। जिसमे गिर्राज यादव एवं उसके साथियों पर 108/20 धारा 307, 436, 147, 148, 149, 294 भादवि इजाफा 302 भादवि व 312)(v), (2009), 3(1)(R), 3(1)(s) एससी/एसटी एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान ही घायलखुमान सिह आदिवासी की मृत्यु हो गयी, बीते दिनों एसडीओपी मुंगावली श्वेता गुप्ता की टीम द्वारा एक आरोपी प्रदीप सिंह सिख निवासी शंकर कालोनी अशोकनगर को गिरफ्तार कर पूछताछ हेतु आरोपी गिर्राज यादव के कोलुआ रोड़ अशोकनगर स्थित पर ले गई जहां से अपराध में प्रयुक्त फॉरच्युनर गाड़ी एमपी04-सीएक्स 8886 जप्त की गई, तलाशी के दौरान गिर्राज यादव के मकान के कमरे में एक देशी पिस्टल मय जिन्दा 5 कारतूस के मिली।इसको लेकर थाना देहात में आर्म्स एक्ट का मकान मालिक गिर्राज पुत्र बलराम यादव निवासी कोलुआ रोड़ अशोकनगर के विरुद्ध दर्ज किया गया है। इस मामले के अन्य आरोपियो में राजन यादव, करतार यादव जीवन यादव एवं गुड्डा यादव को आज सुवह ग्राम दोहड़िया सेमरी के जंगल से पुलिस की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया ।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी बहादुरपुर नरेन्द्र सिह यादव, उनि नीतू सिंह. सउनि राधाचरण यादव, सउनि इन्द्रपुरी गोस्वामी, सउनि अवधेश कुमार गौड़, प्राआर 188 तेज सिह , प्रआर 232 राकृष्ण सिह रघुवंशी, प्रआर 357, दीवान सिंह प्रभार उदयभान सिह, आर. दुर्गेश, राघवेन्द्र परमार, कुलदीप चौहान, वृषभान सिह, मनोज
कुमार, आर चालक राकेश, आर, अंगार सिह जामोद एवं पुलिस अधीक्षक महोदय अशोकनगर द्वारा गठित सायबर टीम में डीएसपी प्रशिक्षु सचिन परते. सउनि संजय गुप्ता, दीपक सिह एवं प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews