डकैती की योजना बनाते चार पारदी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

डकैती की योजना बनाते चार पारदी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। बीती रात डकैती की योजना बनाते कुख्यात अंतरराज्यीय पारदी गिरोह के 4 बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो कट्टे, कारतूस एवं अन्य हथियार जब्त किये गए हैं। पुलिस ने महात्मा बाड़े के पीछे से इनको पकड़ा है। धरपकड़ के दौरान एक आरोपी फरार हो गया। पकड़े गये बदमाश कोतावली के सामने स्थित ओम कॉलोनी निवासी एक व्यापारी के घर डकैती की योजना बना रहे थे। ये बदमाश कई स्थानों पर हुई वारदातों में शामिल रहे हैं और इनपर ईनाम भी घोषित है।

शहर में बीते कुछ दिनों से पारदी गिरोह सक्रिय हुआ है। इनके मूमेंट की खबरें लगातार आ रही थी। बीती रात में पुलिस को सूचना मिली कि महात्मा बाड़े के पीछे सुनसान इलाके में कुछ संदिग्ध लोग हैं। कोतवाली टीआई विवेक शर्मा ने बताया कि मंगलबार, बुधवार की दरम्यानी रात शहर के महात्मा बाडा के पीछे रेल्वे के सुनसान मैदान में कुछ बदमाशों द्वारा योजना बनाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने उन्हें घेर कर आत्म समर्पन के लिये ललकारा।यह सुनते ही बदमाशों में भगदड़ मच गई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशो को गिरफ्त में ले लिया जिनके कब्जे से लोडेड कट्टे एवं धारदार हथियार बरामद हुये हैं। इस बीच अंधेरे
का लाभ उठाकर उबड़ खाबड़ रास्ते से एक बदमाश भागने में सफल हुआ है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही है।

पुलिस गिरफ्त में आये आरोपी सोलन पारदी शिवपुरी , हरवीर पारदी शिवपुरी, दुर्जन पारदी, इंदल पारदी शामिल है, वहीं पांचवा आरोपी अक्षय पारदी निवासी ग्राम खेजरा चक्क धरनावदा जिला गुना फरार हो गया। इन सभी पर पूर्व में कई अपराध दर्ज है एवं इनपर ईनाम घोषित किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews