किराना दुकान में घुसे चोर, आराम से बैठे नमकीन, बिस्किट खाए फिर हजारों का सामान चोरी कर फरार

चर्चा यह भी है कि चोर कहीं किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं थे, क्योंकि बैंक शाखा भी पास में स्थित है।
Grocery shop theft in Ashoknagar

Grocery shop theft in Ashoknagar

अशोकनगर जिले के मुंगावली में बीती रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाया, चोर बड़े आराम से दुकान में घंटों बैठे रहे उन्होंने दुकान के अन्दर नमकीन बिस्किट आदि खाए और फिर गल्ले में रखा कैश और हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए, पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मुंगावली के मुख्य विद्यार्थी चौराहे के पास एक किराना दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात की गई। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है तथा पुलिस गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार माता मोहल्ला वाल्मीक गली निवासी लक्ष्मीनारायण अहिरवार की किराना दुकान शीतला मंदिर रोड स्थित यूको बैंक शाखा के पास संचालित है, दुकानदार के मुताबिक वह 28 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। 1 मार्च की सुबह लगभग 7:30 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुली मिली और ताले टूटे पड़े थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था।

काफी देर दुकान में रहे चोर खाए बिस्किट और नमकीन  

उन्होंने दुकान को देखा तो समझ आया कि चोर दुकान के अंदर काफी देर तक बैठे रहे। दुकान के भीतर नमकीन, बिस्किट और गुटखा खाने के प्रमाण मिले, वहीं बोरा, बाटी सहित खाने-पीने का सामान भी अंदर ही छोड़ा गया। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को आराम से अंजाम दिया और उन्हें किसी का भय नहीं था। दुकानदार के अनुसार दुकान से करीब 3,500 रुपये नगद, चेक बुक एवं लगभग 30,000 रुपये का किराना सामान चोरी हुआ है।

बीच बाजार में चोरी से पुलिस गश्त पर सवाल 

घटना स्थल मुख्य चौराहे और बैंक शाखा के समीप होने के कारण यह सवाल उठ रहे हैं कि नगर में पुलिस गश्त कैसी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर गश्त होती तो संभवतः वारदात रोकी जा सकती थी। चर्चा यह भी है कि चोर कहीं किसी बड़ी वारदात की फिराक में तो नहीं थे, क्योंकि बैंक शाखा भी पास में स्थित है। फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना मुंगावली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है नगरवासियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और मुख्य चौराहों पर निगरानी सख्त करने की मांग की है।

मुंगावली अशोकनगर से अलीम डायर की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews