जनता कर्फ्यू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद

जनता कर्फ्यू को लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन दिखा मुस्तैद

अशोकनगर, मुंगावली। अलीम डायर।

कोरोना वायरस को लेकर देश के पीएम मोदी द्वारा 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की जनता से जो अपील की गई थी जो काफी हद तक सफल होती नजर आ रही है। जिले भर में बाजारों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है तो वही जिले भर का प्रशासन पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग काफी मुस्तैदी से अपना काम करते नजर आ रहे हैं।

इसी दौरान अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों की टीम काफी मुस्तैदी से काम कर रही है बाहर से आने जाने वाले व्यक्तियों का चेकअप किया जा रहा है तो वहीं पुलिस प्रशासन की देखरेख में हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। कौन-कौन व्यक्ति बाहर से नगर में प्रवेश कर रहे हैं वह चेकअप करा कर आए हैं तो ठीक है इसके बावजूद भी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उनका संपूर्ण चेकअप कराया जा रहा है। तो वही डॉक्टरों द्वारा बाहर से आए लोगों के चेकअप कर बताया गया कि वह नॉर्मल है और चिंता की कोई बात नहीं है नॉर्मल सर्दी जुकाम की दवाइयां देकर उन्हें घर आराम करने की सलाह दी गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews