अवैध शराब की भट्टी पर छापा ,80 लीटर शराब सहित भारी मात्रा में लहान जब्त

अवैध शराब की भट्टी पर छापा ,80 लीटर शराब सहित भारी मात्रा में लहान जब्त

अशोकनगर/हितेंद्र बुधौलिया

अशोकनगर जिले के पिपरई थाने के मुडरा बहादरा गांव के पास पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने छापामार कार्यवाही कर 80 लीटर कच्ची शराब के साथ 6000 लीटर लहान एवं शराब बनाने की भट्टी जब्त की है।पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गये।

पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया ने बताया को खबर मिली थी कि चिंकूपुर, अचलगढ़ एवं मुडरा बहादरा गांव के आसपास अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने तीन थानों की पुलिस बल के साथ दबिश की कार्यवाही की। पुलिस को मुडरा वहादरा गांव के पास ओर नदी किनारे शराब बनते मिली। पुलिस को देख कर आरोपी मौके से फरार हो गए। टीम ने मौके से 80 लीटर शराब के साथ 6000 लीटर लहान जब्त की गई जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक के साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी आजाद सिंह आर्य एवं सचिन के साथ राधाकिशन वृत्त प्रभारी मुंगावली, मीना रघुवंशी थाना प्रभारी सेहराई, एल आर करोटिया वृत अशोकनगर प्रभारी, त्रिअम्बिका शर्मा वृत्त चंदेरी प्रभारी के साथ थाना सेहराई एवं थाना पिपरई के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews