सिंधिया ने खाद वितरण केंद्र का किया औचक निरीक्षण, DAP स्टॉक चैक किया, बोले- किसान मेरी पहली प्राथमिकता, असुविधा बर्दाश्त नहीं होगी

सिंधिया कहा किसान हमारे अन्नदाता हैं, उन्हें असुविधा हो, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं। मैं यह सुनिश्चित करने आया हूँ कि खाद की उपलब्धता में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे और हर किसान को समय पर उसका हक मिल
Scindia Fertilizer Distribution Center Inspection

केंद्रीय मंत्री एवं गुना शिवपुरी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके क्षेत्र में DAP खाद की उपलब्धता को लेकर किसानों की बढ़ती चिंताओं के बीच आज अपने प्रवास के दौरान अचानकअशोकनगर जिले के ईसागढ़ के नई सराय स्थित खाद वितरण केंद्र पर पहुँचे। सिंधिया ने स्टॉक, सप्लाई और वितरण व्यवस्था को चैक किया उन्होंने खाद वितरण व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा मेरे अन्नदाता मेरी पहली प्राथमिकता हैं, उन्हें किसी प्रकार की असुविधा मुझे बर्दाश्त नहीं होगी।

सिंधिया के संसदीय क्षेत्र में कल गुना जिले के बमौरी के डबल लॉक खाद वितरण केंद्र पर यूरिया लेने के लिए लाइन में लगी एक आदिवासी महिला की मौत के बाद से खाद की उपलब्धता के दावों और सरकारी वितरण व्यवस्था की पोल खुल गई है बताया जा रहा है तेज सर्दी के बीच महिला तीन दिन से अन्य किसानों के साथ लाइन में लगी थी , अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई, इस घटना के बाद किसानों ने खाद वितरण केंद्र पर नाराजगी जताई और सिंधिया से शिकायत करने की चेतावनी दी।

खाद वितरण केंद्र पर अचानक पहुंचे सिंधिया

किसानों की बात और महिला की मौत की जानकारी सिंधिया को मिली आज जब वे अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे तो उन्होंने अशोकनगर जिले के ईसागढ़ के नई सराय स्थित खाद वितरण केंद्र का अचानक निरीक्षण किया, सिंधिया को देखकर खाद वितरण से जुड़ा स्टाफ अलर्ट हो गया उन्होंने स्टॉक, सप्लाई, डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम सब चैक किया और अधिकारियों से कहा किसी किसान को खाद के लिए परेशान न होना पड़े ये ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है।

DAP खाद का निरीक्षण, किसानों से किया संवाद

निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने केंद्र पर उपलब्ध DAP के बैगों की स्वयं जांच की और किसानों को दिए जा रहे बैगों की मात्रा व गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वितरण रजिस्टर, POS मशीन से किसानों को किए जा रहे आवंटन और स्टॉक की वास्तविक स्थिति का मिलान कराया। सिंधिया ने किसानों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएँ सुनीं और खाद वितरण में आ रही कठिनाइयों को जाना।

सप्लाई चेन की समीक्षा, अधिकारियों को निर्देश

सिंधिया ने पूरी वितरण प्रक्रिया की जाँच की, जिसमें वर्तमान स्टॉक, आगामी सप्लाई, ट्रकों की अनलोडिंग, टोकन वितरण, लाइन प्रबंधन और किसानों तक खाद पहुँचाने की गति के सभी पहलुओं का उन्होंने मौके पर मूल्यांकन किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, कृषि विभाग और वितरण एजेंसियों को यह निर्देश दिया कि खाद उपलब्धता पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की देरी या अव्यवस्था को तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि खाद वितरण में किसी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों की सुविधा ही सर्वोच्च प्राथमिकता है।

किसानों को पर्याप्त सप्लाई का दिया आश्वासन

निरीक्षण के बाद मंत्री सिंधिया ने कहा कि सरकार वितरण प्रणाली को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है। किसानों को अनावश्यक रूप से लंबी कतारों में न लगना पड़े, इसके लिए भी अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए सबसे पहली प्राथमिकता मेरे किसान हैं। खेती से जुड़ी किसी भी समस्या के हल में देरी नहीं होगी। खाद, बीज, सिंचाई या फसल, किसी भी स्तर पर यदि कठिनाई आती है, तो मैं स्वयं मैदान में आकर उसका समाधान सुनिश्चित करता हूँ। क्षेत्र का विकास तब ही संभव है जब किसान मजबूत हों।

हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews