कांग्रेस पार्टी और इंडिया महागठबंधन पर जमकर बरसे कैलाश विजयवर्गीय, कहा – पूर्ण बहुमत से फिर बन रही है सरकार

Kailash Vijayvargiya

Ashoknagar Election News : आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वहीं लगभग सभी विधानसभा सीटों पर पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं इसको लेकर पार्टियों में चुनाव की तैयारी को लेकर सर गर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में आज मुंगावली विधानसभा 34 में भाजपा पार्टी के कार्यालय के उद्घाटन के लिए राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय हेलीकॉप्टर द्वारा मुंगावली में आए और मुंगावली स्टेशन रोड स्थित एस आर गार्डन में फीता काटकर भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।

विजयवर्गीय ने भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद विजयवर्गीय ने एक आम सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी कहे जाते है जिसके आधार पर पार्टी चलती है वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा इस बार और अधिक मेहनत करने की जरूरत है जिससे भाजपा पार्टी के उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह यादव को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाया जाए।

[dgv_vimeo_video id=”877115768″]

इस दौरान विजयवर्गीय कांग्रेस और इंडिया महागठबंधन पर जमकर बरसे और कहा इंडिया महागठबंधन की सभी पार्टियां अपने-अपने क्षेत्र में एक दूसरे से लड़ती हैं और दिल्ली में आकर हाथ मिला लेते हैं। यह सभी पार्टियां सनातन धर्म को खत्म करने की बात करती हैं बीजेपी पार्टी सनातन धर्म को बचाने और देश को आगे बढ़ाने का काम करती है। आम सभा को संबोधित करने के बाद विजयवर्गीय ने मीडिया से बात की जिसमें उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा पार्टी डेढ़ सौ सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बना रही है।
अशोकनगर मुंगावली से अलीम डायर की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”877116215″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews