सीएम डॉ मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, करीला के जानकी मंदिर में लोहे की सीढ़ी टूटी, बड़ा हादसा टला

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अशोकनगर के प्रसिद्द करीला धाम में रंगपंचमी उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहाँ उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, जिस लोहे की सीढ़ी पर खड़े होकर सीएम मीडिया से बात कर रहे थे वो टूट कर गिर गई, हालाँकि घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है ।
CM Dr. Mohan Yadav Ashoknagar

MP CM Dr mohan yadav security lapse:  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, घटना अशोकनगर जिले में उस समय हुई जब सीएम करीला के राम जानकी मंदिर में मीडिया से बात कर रहे थे उसी दौरान लोहे की सीढ़ी अचानक भरभराकर टूट गई, साथ में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों में मुख्यमंत्री को संभाला, अच्छी बात ये रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

अचानक टूटी लोहे की सीढ़ी 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज करीला धाम में उस समय घायल होने से बाल बाल बच गए जब वे मीडिया से बात कर रहे थे और करीला मंदिर में विराजी माँ जानकी का आशीर्वाद देने की बात कर रहे थे, जिस लोहे की सीढ़ी पर सीएम खड़े थे उनके साथ अन्य कई नेता भी थे, अचानक वजन ज्यादा हो जाने से सीढ़ी भरभराकर टूट गई।

सीएम डॉ मोहन यादव सुरक्षित, कोई घायल नहीं 

सीढ़ी टूटते ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और अन्य लोग असंतुलित हो गए और गिरने लगे लेकिन उंचाई अधिक नहीं होने के कारण सभी लोग संभल गए, मुख्यमंत्री को उनके सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने संभाला औए एक बड़ा हादसा टल गया, इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है सभी सुरक्षित हैं।

अशोकनगर से हितेंद्र बुधौलिया की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews