धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाई गई महाशिवरात्रि

mahashivratri-celebration-in-mungwali

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में नगर के धर्म प्रेमी बंधुओं ने एक विशाल बरात का आयोजन किया यह बारात सिद्धेश्वर मंदिर सरकारी बगीचे से प्रारंभ की गई और बस स्टैंड नया बाजार पोस्ट ऑफिस चौराहा पुराना बाजार एवं नगर की मुख्य सड़कों से होती हुई वापस सिद्धेश्वर मंदिर पर समाप्त हुई इस दौरान शिव भक्तों ने डीजे एवं बैंड बाजों पर जमकर डांस किया घोड़े और बगियों पर केसरिया झंडा लेकर झूमते नाचते हुए बम बम भोले के जयकारे लगाए  और बारात का लुफ्त लिया इस दौरान नगर में जगह-जगह बारात का स्वागत ठंडा पानी जूस फल फ्रूट और मिठाई खिलाकर किया गया और  अंत में शंकर जी के मंदिर पर पहुंचकर प्रसादी का भी वितरण किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने भी ट्राफिक नियंत्रण कर भरपूर योगदान दिया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews