मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने अपना काफिला रोककर की घायल की मदद

मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने अपना काफिला रोककर की घायल की मदद

हितेंद्र बुधौलिया/अशोकनगर। प्रदेश के श्रम मंत्री एवं अशोकनगर जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने सड़क पर हादसे के शिकार एक व्यक्ति की मदद के लिये अपना काफिला रूकवा दिया। दरअसल वे अशोकनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर ईसागढ़ होते हुए ग्वालियर की जा रहे थे, इसी दौरान सारसखेड़ी गांव के पास सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देखकर उन्होने अपना काफिला रुकवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर को फोन लगा कर अस्पताल में घायल के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

श्रम मंत्री श्री सिसौदिया का काफिला अशोकनगर से ईसागढ़ होते हुए ग्वालियर जा रहा था तभी सारसखेड़ी के पास एक बस द्वारा रौंदी गई मोटरसाइकिल दिखी और पास में ही एक युवक गंभीर रूप से घायल पड़ा था। प्रभारी मंत्री ने मानवता का परिचय देते हुए अपने काफिले को रुकवाया एवं डायल हंड्रेड को बुलाया। एंबुलेंस के आने तक करीब आधा घंटा लगा और तब तक मंत्रीजी घायल के पास ही खड़े रहे। घायल को एंबुलेंस में जिला अस्पताल के लिए रवाना करने के बाद ही वे वहां से रवाना हुये।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews