सरकार में रहते जिस संभाग में कभी नहीं आये, अब वहां कमलनाथ को कोई लाभ नहीं मिलेगा: भदौरिया

मप्र शासन

अशोकनगर, हितेंद्र बुधोलिया| मध्य प्रदेश में लोक सेवा प्रबंधन का विभाग संभालने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया ने आज अशोकनगर में अपने विभाग को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उनका कहना है जल्दी इस विभाग में आमूलचूल परिवर्तन होगा। जिसकी तैयारी कर ली गई है और शीघ्र है इसका खाका तैयार किया जाएगा । उनका कहना है कि लोगों की सेवाओं से जुड़े इस विभाग को और जन हितैषी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सहकारिता मंत्री आज अशोकनगर में सहकारिता विभाग कार्यक्रम में आए थे। इसी दौरान पत्रकार वार्ता में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने यह बात कही।

मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग के मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिन कमलनाथ ने 15 महीने की सरकार के दौरान कभी चंबल संभाग की तरफ मुंह करके नहीं देखा , अब वह यहां से पूरे प्रदेश का चुनाव लड़ने आ रहे हैं। सरकार में रहते उन्होंने इस क्षेत्र के विकास में रोड़ा अटकाया है क्योंकि वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के इलाके को पिछड़ा करना चाहते थे| ताकि इस इलाके में सिंधिया मजबूत ना हो जाए ।

श्री भदौरिया ने कहा कि जिस व्यक्ति ने पूरे अंचल का कभी दौरा नहीं किया हो, अब यहां से चुनाव लड़ने से कोई फायदा नहीं होने वाला। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संभाग की जनता पैसे लेकर चुनाव में वोट नहीं करती और यह दोनों नेता भ्रम फैला रहे हैं । इसके अलावा सुरखी से बीजेपी नेता पारुल साहू के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर श्री भदौरिया ने कहा कि वहां का कार्यकर्ता आज भी उनके साथ है और चुनाव वहां कार्यकर्ता जीता था, इसलिए किसी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता । साथ ही कई उपचुनावो के प्रभारी रहे मंत्री भदौरिया ने कहा कि उनका अनुभव कह रहा है आने वाले 28 सीटों के नतीजे भाजपा के पक्ष में होंगे।

इसके अलावा मंत्री डॉक्टर भदौरिया ने अपने दूसरे विभाग लोक सेवा प्रबंधन को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि सरकार जल्द ही इस विभाग में नए संशोधन करने वाली है। करीब 20 सेवाओं में नए चीजें सामने आने वाली है ।उनका कहना है कि इस विभाग को और ज्यादा जन हितेषी करने के लिए मोबाइल तक इसकी सेवाओं को लाया जाएगा ।जल्दी इसकी कार्ययोजना को घोषित कर दिया जाएगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews