अशोकनगर: ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री और कलेक्टर, मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

अशोकनगर: ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे राज्यमंत्री और कलेक्टर, मुआवजा दिलाने का दिया आश्वासन

Ashoknagar News: मुंगावली के ग्राम बिल्हेरू, साबलहेडा, कांकर, खुटिया, बामोरी, भेड़का, बाड़ोली, गुन्हेरु, अमनचार में ओलावृष्टि और तेज हवा के कारण किसानों की फसलों के नुकसान हुआ है। जिसका जायजा लेने के लिए अलग-अलग स्थानों पर मध्यप्रदेश सरकार के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव और कलेक्टर श्रीमती आर उमा माहेश्वरी एक साथ पहुंचे। खेतो में धनियां सरसो, चना, गेंहू की खड़ी हुई फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। कटीहुई फसलों में दाने नीचे गिर गए हैं।

राज्यमंत्री ओर कलेक्टर ने सर्वे दल गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री श्री यादव ने कांकर में ग्रामीणों के बीच पहुँचकर ढांढस बंधाया ऒर किसानों के ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार पूरा करेगी और बीमा कंपनी से भी नुकसान की भरपाई कराने को कहा। साथ ही जल्द किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया। राज्यमंत्री ने कहा, “किसान भाई बिल्कुल भी परेशान ना हो। निश्चिंत रहें भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के हित में जरूरी सभी कदम उठाएगी। अतः उनकी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई भी सरकार करेगी।” इस दौरान मे राजेश यादव, मंडल अध्यक्ष दीपक पालीवाल, धनपाल सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, असप्तखेड़ी नरेश ग्वाल, मनीष मोदी, मोहर सिंह गुर्जर, सरपंच नागेंद्र परिहार, बलवीर सिंह यादव मौजूद थे

तीन मांगो को लेकर मध्यप्रदेश के समस्त तहसीलदार काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है। मुंगावली तहसीलदार दिनेश सावले खेतो पर दाहिने हाथ मे पट्टी बांधे ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे करते देखे गए। साथ में अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व रवि मालविय, शैलेन्द्र भार्गव, नायब तहसीलदार रामकृष्ण अहिरवार ,आर आई सहित पटवारी कृषि विभाग के अधिकारि मौजूद रहें।
अशोकनगर से अलीम डायर की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews