रोगी कल्याण समिति की बैठक में एक्शन मोड में दिखे राज्यमंत्री

रोगी कल्याण समिति की बैठक में एक्शन मोड में दिखे राज्यमंत्री

मुंगावली, स्वदेश शर्मा| रविवार की शाम को सिविल अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव की उपस्थित में सम्पन्न हुई। जिसमें राज्यमंत्री एक्शन मोड़ में नजर आए और पहली बार रोगी कल्याण समिति की बैठक में कोई निष्कर्ष निकलकर सामने आए। साथ ही राज्यमंत्री ने विधायक निधि से शव वाहन देने की घोषणा की तो कई अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की और डॉक्टरों से कहा कि आपको भगवान का दर्जा दिया जाता है इसलिए आप हमेशा शांति धारण करके लोगों को उपचार मुहैया कराएं। साथ ही लोगो की सुविधा के लिए बैठक में ही दन्त चिकित्सक की नियुक्ति भी कर दी गई जिसके बाद कल से ही दन्त चिकित्सक की सुविधा सिविल अस्पताल में मिलेगी।

एक्शन मोड़ में मंत्री और बीएमओ
इस बैठक में बीएमओ दिनेश त्रिपाठी भी राज्यमंत्री के साथ एक्शन मोड़ में दिखाई दिए और बताया कि मुंगावली क्षेत्र के रिछा सेक्टर के पचास गाव में वर्षों से एएनएम ही नही है और यहां की एएनएम का कहीं और अटैच किया गया है। जिनको राज्यमंत्री की अनुशंसा पर वापस भेजा गया है। जबकि बहादुरपुर के लिए एक डॉक्टर जिसकी पदस्थापना बहादुरपुर में है लेकिम इनको दूसरी जगह अटैच किया गया था उनको भी वापस बहादुरपुर बुलाया गया है। इसके अलावा मल्हारगढ़ अस्पताल में भी टीकाकरण का कार्य एक सप्ताह में चालू कराने का आश्वासन बीएमओ डॉ दिनेश त्रिपाठी ने दिया है। इस तरह इस बैठक में लिए गए निर्णय को देखकर कहा जा सकता है कि बीएमओ कार्यालय मुंगावली शिफ्ट होते ही स्वास्थ्य अधिकारी भी एक्शन मोड़ में नजर आ रहे हैं।

सिविल अस्पताल में जल्द सोनोग्राफी की सुविधा:
इस बैठक में राज्यमंत्री ब्रजेन्द्र सिंह यादव की मांग पर सीएमएचओ हिमांशु शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सिविल अस्पताल मैं सोनोग्राफी की मशीन भेजी जाएगी। इस तरह सोनोग्राफी मशीन की घोषणा होते ही खबा जा सकता है कि आने वाले समय में अब लोगों को बहुत बड़ी समस्या से निजात मिल जाएगी क्योकि सोनोग्राफी के लिए अभी अशोकनगर या बीना जाना पड़ता है जिससे न केवल पैसा बर्बाद होता है बल्कि परेशानी व समय भी बर्बाद होता है। जिससे अब मुक्ति मिल जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews