विधायक ने उठाई झाड़ू, सफाईकर्मियों के साथ की सफाई, कचरा गाड़ी लेकर उठाया कचरा

विधायक ने उठाई झाड़ू, सफाईकर्मियों के साथ की सफाई, कचरा गाड़ी लेकर उठाया कचरा

अशोकनगर, हितेंद्र बुधौलिया। विधायक जजपाल सिंह जज्जी अक्सर लोगों के दिल जीतने वाले कई काम करते रहते है। इस बार उन्होने गाँधी पार्क में रात्रिकालीन सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करने के लिये झाड़ू हाथ में थाम ली। गांधी पार्क से निकलते समय अचानक उन्होंने जब यहां सफाई होते देखी तो झाड़ू हाथ में लेकर सफाई कर्मचारियों के साथ सफाई करने लगे एवं कचरा गाड़ी लेकर शहर भर में कचरा भरने निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने लोगों को शहर को साफ रखने का संदेश दिया एवं सफाई अभियान में लोगों की सीधी भागीदारी के लिए उनका आह्वान भी किया।

आजकल नगरपालिका द्वारा रात्रि में शहर की सफाई सफाई का काम कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। कड़कड़ाती सर्दी में इन स्वछता दूतों को विधायक जज्जी का साथ भी मिल गया। विधायक ने इन लोगो उत्साह बढ़ाया और खुद इनके साथ सफाई की। उनका कहना है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर को साफ स्वच्छ रखने के अभियान में शामिल हुए हैं ताकि सुबह राष्ट्रीय पर्व के दौरान पूरा शहर चकाचक लोगों को मिले। इस दौरान कर्मचारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर इकट्ठे किए कचरे को एकत्र करने के लिए लाई गई गाड़ी के ड्राइवर की सीट पर विधायक खुद बैठ गए। कर्मचारियों ने जहां-जहां कचरे के ढेर इकट्ठे किए थे, गाड़ी चलाकर विधायक ने उनको कचरा वाहन में भरवाया। साथ ही लोगों से अपील की कि घरों एवं दुकानों से इस तरह कचरा ना फेंके जिससे यह शहर साफ एवं स्वच्छ बना रहे। उन्होंने लोगों से अपील की कि कचरे को अपने घर में रखें एवं सुबह गाड़ी आने पर उसने डालें। विधायक जज्जी के कार्य को देखकर लोगों ने उनकी सराहना की। कई लोग उनके साथ अभियान में जुट कर झाड़ू लगाने लगे जिनमें पूर्व नपा उपाध्यक्ष महेंद्र भारद्वाज एवं नगर पालिका के सीएमओ पी.के. सिंह ने भी झाड़ू लगा कर इस अभियान में सहभागिता दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews