MP Board Exam 2024 : एक छात्रा ने दी परीक्षा, इकलौती परीक्षार्थी के लिए 8 कर्मचारी तैनात, जानिए क्या है मामला

Exam

MP Board Exam 2024 : परीक्षाओं का मौसम चल रहा है। स्कूलों-परीक्षा केंद्रों में छात्रों की भीड़ है और परीक्षा सुनियोजित तरीके से कराने के लिए शिक्षकों सहित अन्य स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई गई है। अक्सर होता ये है कि एक कक्षा में 40-50 विद्यार्थी होते हैं और दो या तीन शिक्षक और परीक्षक। लेकिन अशोकनगर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां सिर्फ एक छात्रा ने परीक्षा दी और उसके लिए 8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई।

अशोकनगर में सामने आया ये अनोखा मामला

दरअसल अशोकनगर जिला मुख्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान ये वाकया सामने आया। यहां मुख्यालय के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर में एक तरफ तो 800 से अधिक छात्र छात्राएं पेपर दे रहे थे, वहीं दूसरी तरफ थी एक अकेली छात्रा। पूरे परीक्षा कक्ष में वो सिर्फ अकेली परीक्षार्थी थी और उसके लिए परीक्षक समेत आठ सरकारी कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए गए थे।

संस्कृत विषय की अकेली छात्रा

दरअसल ये छात्रा संस्कृत विषय की परीक्षा देने पहुंची थी और यहां इस विषय को पढ़ने वाली वो इकलौती विद्यार्थी थी। यही वजह है कि परीक्षा कक्ष में भी वो अकेली ही थी। छात्रा का नाम मनीषा अहिरवार है जो कचनार गांव की रहने वाली है। हायर सेकेंडरी की परीक्षा में जब संस्कृत का पेपर आया तो मनीषा अकेली थी और परीक्षा केंद्र पर एग्जाम सेंटर पर कलेक्टर प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक, केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष एवं एक पुलिसकर्मी समेत 2 चपरासियों की नियुक्ति की गई थी। यही स्थिति मुंगावली के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी देखने को मिली, जहां सिर्फ एक छात्रा ने पेपर दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews