मुंगावली विधानसभा : 10 दिन में CM शिवराज का दूसरा दौरा, 24 को सिंधिया भी होंगे साथ

mp bjp

अशोकनगर ,अलीम डायर।
मुंगावली विधानसभा उपचुनाव (By-election) की तारीखें अभी घोषित भी नहीं हुई है तो वहीं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chohaan) का 10 दिन के अंदर मुंगावली विधानसभा में दूसरा दौरा लगने वाला है पिछली 14 सितंबर को शिवराज सिंह चौहान भाजपा की दिग्गज नेत्री उमा भारती (Uma Bharti) के साथ मुंगावली दौरे पर आए थे तो वहीं आगामी 24 सितंबर को शिवराज सिंह चौहान , राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के पिपरई में दौरे पर आ रहे हैं।

मुंगावली विधानसभा सीट अशोकनगर जिले की हाई प्रोफाइल शीट हैं इस विधानसभा में 3 साल में यह दूसरा उपचुनाव होने वाला है जहां एक और कांग्रेस पार्टी ने अशोकनगर जिले में अपना प्रत्याशी आशा दोहरे के रूप में घोषित कर दिया है तो वही अभी मुंगावली विधानसभा में प्रत्याशी घोषित नहीं किया है तो वही अटकले यह भी लगाई जा रही है कि कांग्रेश छोड़कर बीजेपी में आए ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास बृजेंद्र सिंह यादव (Brijendra Singh Yadav) बीजेपी की तरफ से प्रत्याशी घोषित है तो वहीं कांग्रेस पार्टी भी कोई कद्दावर चेहरा मुंगावली विधानसभा सीट के लिए ढूंढ रही है इसके चलते मुंगावली विधानसभा का प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया गया है तो वहीं दूसरी ओर 10 दिन के अंदर सीएम का मुंगावली विधानसभा में यह दूसरा दौरा इस ओर इशारा करता है कि बीजेपी में इस उपचुनाव को लेकर कहीं ना कहीं कांटे की टक्कर हो सकती है जिसके चलते सीएम इस विधानसभा सीट पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं क्योंकि पिछले उपचुनाव में शिवराज सिंह सहित पूरा मंत्रिमंडल मुंगावली विधानसभा सीट मैं एड़ी चोटी का जोर लगा चुका है पर मुंगावली विधानसभा सीट नहीं जीत पाए थे हालांकि उस टाइम सिंधिया उनके विरोध में थे और अब सिंधिया उनके साथ हैं और अशोक नगर मुंगावली सिंधिया का गढ़ कहलाता है तो अब देखना यह है की ऊंट किस करवट लेता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews