किसान के बेटे का MBBS में चयन, गांव में जश्न का माहौल

mungawali-news

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर। 

अमान मोहम्मद खान पुत्र हाजी अंसार मोहम्मद खान  निवासी गदूली का चयन एमबीबीएस के लिए शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी में हो गया है। अमान अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील के छोटे से ग्राम पंचायत गदुली के रहने वाले एक किसान पुत्र हैं। अमान ने अपनी सच्ची लगन और मेहनत से हायर सेकेंडरी सेंट्रल स्कूल मुंगावली से किया है और एलन कोचिंग कोटा में नीट की तैयारी की है।

अमान उदाहरण है उन लोगों के लिए जो कहते हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग पढ़ लिख कर क्या करेंगे किसान का बेटा किसानी ही करेगा। सच्ची लगन और दृढ़ संकल्प से व्यक्ति जो चाहे वह कर सकता है। ओर अमान ने इसको साबित कर दिखाया है।

अमान का एमबीबीएस में चयन होने पर खुश होकर डीपी फैमिली और अमान के सभी दोस्त परिजनों और मित्र मंडली ने अमान को मिठाई खिला कर बहुत-बहुत मुबारकबाद बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुबारकबाद देने वालों में अलीम डायर पत्रकार जिला अध्यक्ष अशोक नगर , संजय जैन, गुड्डा यादव ढुडेर, देवेन्द्र सिंघई, रामराज दांगी खजुरिया, अवधेश सिंह धाकड़ सिहोन, सिराजुद्दीन जमींदार, शीलचंद यादव गुपलिया, आदित्य त्रिवेदी बहादुरपुर, नफीस खान उर्फ गुड्डू भाई कोठी वाले एवं सभी क्षेत्रवासियों ने बधाइयां दी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews