‘आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर के दौरान श्रम मंत्री ने किया नवीन तहसील भवन का शुभारंभ

‘आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर के दौरान श्रम मंत्री ने किया नवीन तहसील भवन का शुभारंभ

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

प्रदेश के श्रम तथा जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा बुधवार को बहादुरपुर भ्रमण के दौरान नवीन तहसील भवन का शुभारंभ किया गया। जिससे आज के बाद बहादुरपुर थाना क्षेत्र के लोगों को फायदा यह होगा कि तहसील संबंधित कार्यों के लिए मुंगावली तहसील नहीं भागना पड़ेगा। तहसील भवन शुभारंभ केेेे बाद सिसोदिया ने आपकी सरकार आपके द्वार शिविर में शिरकत की जिसमेंं सिसोदिया ने आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराना है। साथ ही शासन की जनकल्‍याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। इस आशय के विचार प्रदेश के श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बुधवार को जनपद पंचायत मुंगावली की ग्राम पंचायत बहादुरपुर में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार शिविर आयोजन अवसर पर व्यक्त किए।

शिविर में 185 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 95 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण सात दिवस का समय सीमा निर्धारित की गई
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और गरीबों की सरकार है। प्रदेश सरकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का संचालन बखूबी कर रही है। जिससे ग्रामीण अंचलों की समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण मौके पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर निराकरण की कार्यवाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के लिए हर संभव मदद की जा रही है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

शिविर में हितग्राहियों को मिला हितलाभ
शिविर में पात्र हितग्राहियों को प्रभारी मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिय द्वारा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत पूनम बाई को 20 हजार रूपये की राशि का चेक वितरित किया गया। इसी प्रकार इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत इमरत बाई, रमेश केवट, ओंकार सिंह, सुदामा बाई, पर्वत सिंह, भागीरथ सिंह तथा मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना अंतर्गत किरण अहिरवार तथा रुकमणी बाई को 600-600 रूपये की राशि पेंशन के रूप में स्वीकृत कर वितरित की गई। इसी प्रकार मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड मुंगावली के अंतर्गत स्व सहायता समूह को सी सी एल स्वीकृत कर एसबीआई के द्वारा 10 स्‍व सहायता समूहो को 10 लाख रुपए तथा मध्यांचल ग्रामीण बैंक के माध्यम से 29 स्‍व सहायता समूहों को 29 लाख रुपए की राशि के चेक का वितरित किये गये। इस अवसर पर श्रम मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के साथ अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्‍जी, चंदेरी विधायक गोपाल सिंह चौहान, कलेक्टर डॉ मंजू शर्मा, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर कलेक्टर डॉ अनुज रोहतगी सहित अधिकारी,कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews