अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मौर्चा ने सौंपा ज्ञापन,ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कराने की मांग

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मौर्चा ने सौंपा ज्ञापन,ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कराने की मांग

अशोकनगर/मुंगावली, स्वदेश शर्मा। बुधवार को अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने मतदान दलों के प्रशिक्षण जिला स्तर पर कराए जाने के विरोध में कलेक्टर को एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा प्रेषित किया। जिसमें मांग की गई की उक्त प्रशिक्षण विकासखंड स्तर पर आयोजित करवाए जाए, क्योंकि सभी बस और ट्रैन सुविधा बंद है। साथ ही  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जिला मुख्यालय पर अत्यधिक संख्या होने के कारण संभव नहीं है, जबकि प्रत्येक विकासखंड पर 15 से 20 मास्टर ट्रेनर उनकी विकास खंड से उपलब्ध है।

मोर्चा ने निवेदन किया है कि इस विषय पर गंभीरता पूर्वक विचार कर निर्णय लेकर विकासखंड स्तर पर उक्त प्रशिक्षण करवाए जाए। ज्ञापन देने वालों में अरुण कुमार जैन तहसील अध्यक्ष मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस संतोष शर्मा प्रदेश सचिव राज्य कर्मचारी संघ सौरभ जैन प्रांतीय शिक्षक संघ झलकन गुर्जर अध्यापक कांग्रेश, रत्नेश श्रीवास्तव धर्मेंद्र जैन महावीर श्रीवास्तव प्रदीप चौरसिया जयप्रकाश तिवारी मृगेंद्र सिंह गौर अभिलाष शर्मा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews