एमपी बोर्ड 10 वीं का गणित का पेपर आउट

एमपी बोर्ड 10 वीं का गणित का पेपर आउट

हितेंद्र बुधौलिया/अशोकनगर। बोर्ड की परीक्षाएं अभी चल रही हैं, आज दसवीं क्लास का गणित का पेपर समय 10:00 बजे से होना था, लेकिन लगभग 8:00 बजे सोशल मीडिया पर यह पेपर वायरल हो गया। प्रशासन को इस बात की जानकारी लगते ही खलबली मच गई। अब इस मामले की जांच की जा रही है।

बोर्ड के पेपर आते ही जहां छात्रों के दिलों की धड़कन थमने का नाम नहीं लेती एवं तरह-तरह के पेपर लीक होने की अफवाह भी देखने को मिलती हैं। यूं तो बोर्ड परीक्षाओं में भिंड मुरैना क्षेत्र से सबसे ज्यादा पेपर लीक होने की खबरें प्रकाश में आती हैं, लेकिन इस बार अशोक नगर में दसवीं क्लास के गणित का पेपर लीक हुआ है। इसकी जानकारी जब जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य नारायण मिश्रा को लगी तो उन्होंने बोर्ड परीक्षा कार्यालय उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर अंकित कोर्ट का मिलान किया एवं अपने विभाग के अधिकारियों से भी मार्गदर्शन लिया। बोर्ड परीक्षा में पेपर लीक होने की गड़बड़ी रोकने के लिए कोड दर्ज कराया गया था। इस मामले में जिलाधिकारी अधिकारी का कहना है कि जो पेपर आउट हुआ है उसकी जांच कर रहे है कि ये कैसे और कहां से वायरल हुआ है। इस संबंध में कलेक्टर महोदय को भी बता दिया गया है एवं साइबर सेल की इस मामले में मदद ली जाएगी कि कहा से सोशल मीडिया पर अपलोड किया है इसका पता लगाया जा रहा है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews