
मुंगावली अलीम डायर। स्वनिधि योजना के तहत आज पीएम मोदी ने स्ट्रीट वेंडरों से सीधा संवाद किया तो वहीं उन्होंने मध्य प्रदेश के इंदौर ग्वालियर और रायसेन जिले के स्ट्रीट वेंडरों से फेसबुक लाइव के जरिए सीधा संवाद किया तो वही स्ट्रीट वेंडरों ने अपनी आत्मनिर्भरता की कहानी पीएम मोदी को सुनाई।
इस प्रोग्राम को दिखाने के लिए नगर परिषद मुंगावली की ओर से नगर परिषद ग्राउंड में व्यवस्था की गई जिसमें स्टेज पर कोई वरिष्ठ अधिकारी तो नहीं दिखा और ना ही नगर परिषद द्वारा इस प्रोग्राम में इतनी दिलचस्पी दिखाई गई जिसको देखकर यही कहा जाएगा कि मात्र औपचारिकता भर यह प्रोग्राम रहा
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

