रेत माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मचा हड़कंप

police-took-action-against-sand-mafia

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

 नगर में चल रहे लंबे टाइम से रेत माफियाओंं द्वारा अवैध रेत उत्खनन  के मामले  में काफी समय से प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी मीडिया द्वारा भी खबरों के जरिए प्रशासन को सचेत  किया गया जिस पर कार्रवाई ना होने पर प्रशासन के कई अधिकारियों को घेरे में भी लिया जा रहा था। इसकेेे एवज में पुलिस अधीक्षक महोदय पंकज कुमावत द्वारा अवैध रेत उत्खनन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, sdop महोदय श्री घनश्याम बामनिया के निर्देशानुसार थाना प्रभारी मुंगावली प्रवीण सिंह चौहान द्वारा मय बल मल्हारगढ़ चौकी प्रभारी उनि(परि) अंजली गुप्ता, ए एस आइ तारासिह रावत, प्र आर देव सिंह, आर कमलेश के कुरवाई रोड़ मल्हारगढ़ पर बेतवा नदी घाट से रेत चोरी कर लेकर आ रहे आरोपी शहजाद पुत्र बफाती मंसूरी उम्र 24 साल निवासी मालीपुरा कुरवाई को मय ट्रक क्र MP40 HA 0149 मय रेत के गिरफ्तार कर अप क्रमांक 58/19 धारा 379 भादवि एवं 53(1)(2) म0प्र0 गौण खनिज अधिनियम 1996 का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अब देखना यह है कि प्रशासन प्रशासन का यह शिकंजा रेत माफियाओं पर कसा रहता है या ढील दी जाएगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews