आदिवासी की हत्या के मामले में 6 लोगों पर ईनाम घोषित

murder

अशोकनगर।हितेन्द्र बुधौलिया।

दो दिन पहले बहादुरपुर थाने के कोलुआ चक्क गांव में आदिवासी एवं यादवो के बीच हुये विवाद में घायल 60 बर्षीय बुज़ुर्ग खिलन की मौत के बाद अशोकनगर पुलिस अधीक्षक रघुवंश भदौरिया ने मुख्य आरोपी गिर्राज यादव पर 10 हजार का ईनाम घोषित कर दिया है।इस मामले के पांच अन्य नामजद आरोपियों पर 5-5हजार का ईनाम रखा गया हैं। उल्लेखनीय है इस मामले में दो दिन पहले बहादुरपुर थाने में दोनों पक्षो की ओर से जान से मारने सहित लूट एवं बलबे का मामला दर्ज हुआ था।

बहादुरपुर थाने के कोलुआ चक्क गांव में एक बबूल के पेड़ को काटने को लेकर आदिवासी एवं यादव समुदाय के लोगो मे जमकर विवाद हुआ था।जिसमे लाठी एवं फरसे चले थे।इस बलबे मे दोनो पक्षों के कई लोग घायल हुये थे।इस मारपीट में 60 बर्षीय खिलन आदिवासी को सिर में गंभीर चोट थी, जिसे पहले बहादुरपुर अस्पताल से जिला चिकित्सालय रैफर किया था।यहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया था।जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आदिवासी बुजुर्ग की मौत के बाद यह मामला बहुत तेजी से चर्चा में आया।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में गिर्राज यादव हाई प्रोफाइल नाम शामिल है।

इसके बारे में बताया जा रहा है कि कमलनाथ एवं दिग्विजय सिंह से इसके सीधे संपर्क है।घटना के कुछ दिन पहले तक यह भोपाल में सक्रिय था।पूर्व में भी प्रदेश की राजनैतिक उठापटक में गिर्राज यादव के नाम तब पहली बार आय था जब विधानसभा में नारायण त्रिपाठी एवं शरद कोल भाजपा में होते हुए कॉग्रेस का समर्थन कर रहे थे।तब गिर्राज यादव इन दोनों के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ देखा गया था।इस हाई प्रोफाइल नाम के आदिवासी की हत्या के मामले में आने के बाद जिले की पुलिस सक्रिय हो गई।कल दिन भर उसकी खोज में पुलिस ने काफी सर्चिंग की ।आज सुबह इस मामले में sp रघुवंश भदौरिया ने गिर्राज यादव की गिरफ्तारी पर 10 हजार रु का ईनाम घोषित किया है।जबकि उसके परिवार के लोगो सहित5 लोगो पर 5-5हजार रु का ईनाम घोषित किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews