एनसीआर सीएए एनपीआर का मुंगावली में भी विरोध कर निकाली गई रैली

एनसीआर सीएए एनपीआर का मुंगावली में भी विरोध कर निकाली गई रैली

अशोकनगर मुंगावली। अलीम डायर।

केंद्र सरकार द्वारा चले गए नए कानून एनसीआर सी ए ए एवं एनपीआर का देश भर में जगह-जगह कई तरीकों से विरोध किया जा रहा है धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं और रैलियां निकालकर सभी समाज के लोग अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं इसी क्रम में अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील स्थित जामा मस्जिद से शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से भीम सेना और मुस्लिम एकता मंच के तत्वधान में एनसीआर सी ए ए के विरोध में एक विशाल विरोध प्रदर्शन एवं रैली का आयोजन किया गया यह रैली पुराना बाजार जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर नया बाजार पोस्ट ऑफिस चौराहा स्टेशन रोड होती हुई मल्हारगढ़ चौराहे तक गई जहां पर नगर के वरिष्ठ अधिकारी एसडीएम एवं तहसीलदार को देश के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया कि देश के सभी धर्मों के हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई धर्म के नागरिक एक समान है भाईचारा एवं प्यार मोहब्बत से मिलजुल कर रहते हैं एवं इस एक्ट को लाने की कोई जरूरत नहीं है नगर की जनता और देश की पूरी आवाम इसका विरोध कर रही है तो महामहिम से निवेदन है कि वह इसे लागू ना होने दें।

रैली के पूर्व पुराना बाजार स्थित मंच से एडवोकेट फिरोज खा जमीदार माजिद खान जमीदार असद जूनियर एवं भीम सेना के कार्यकर्ताओं ने सी ए ए और एनसीआर के बारे में संपूर्ण जानकारी से लोगों को अवगत कराया और बताया कि यह संविधान के खिलाफ है बाबा साहब अंबेडकर के संविधान में सभी धर्मों को साथ लेकर चलने और भाईचारे से रहने की बात कही गई है जबकि यह कानून हमारे आपसी भाईचारे और अखंडता को खंडित करने की कोशिश कर रहा है।

विरोध प्रदर्शन और रैली के दौरान सभी धर्मों के लोगों ने हजारों की संख्या में विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति दर्ज कराई विरोध प्रदर्शन के दौरान सभी लोग हाथ में तख्तियां लिए और देश का तिरंगा लेकर चल रहे थे तो वही एनसीआर और सी ए ए के विरोध में नारे लगाए जिसमें हमें चाहिए आजादी नहीं चाहिए एनसीआर नहीं चाहिए सी ए ए और सी ए ए गो बैक एनसीआर वापस जाओ के नारे रैली में लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन का भारी अमला मौजूद रहा एवं नगर का समस्त प्रशासन और अधिकारी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews