दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, टक्कर के बाद ट्रक ने आधा किमी घसीटा

Road Accident In Dewas

अशोकनगर| मध्य प्रदेश के अशोकनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई| हादसा जिला मुख्यला से करीब चार किलो मीटर दूर ईशागढ रोड पर संकट मोचन के पास हुआ| जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी| इस हादसे में बाइक सवार सहित एक महिला और छह साल के मासूम की मौत हो गई| टक्कर के बाद बाइक ट्रक के पहिये में फंस गई और काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई|  

जानकारी के मुताबिक बड़ा गांव के रहने बाले देवेंद्र शर्मा अपनी भाभी रितु को बाइक से परीक्षा दिलाने अशोकनगर ला रहा था। इनके साथ रितु का करीब 6 बर्षीय बेटा कन्नू भी बाइक पर था। तभी अशोकनगर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते समय लापरबाही से मोटर साईकिल को टक्कर मार दी | इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल ट्रक में फंस गई। इसके बाद भी ट्रक रुका नही,  इस हादसे में मोटर साइकिल चालक सहित उसकी भाभी एवं भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई। काफी  दूर तक ये तीनो सड़क पर घिसटते रहे। करीब आधा किलोमीटर दूर तक मोटरसाकिल ट्रक में फंसी रही। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस  मौके पर पहुँची एवं ट्रक को जब्त कर लिया| ट्रक की चपेट में आने ओर दूर तक घिसटने से शव बुरी तरह क्षतविक्षत हो गए|

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews