सिंधिया ने अशोकनगर प्रशासन के इस कार्य को सराहा, कहा-‘हर जिले में लागू हो’

सिंधिया ने अशोकनगर प्रशासन के इस कार्य को सराहा, कहा-‘हर जिले में लागू हो’

अशोकनगर|

अशोकनगर कलेक्टर डॉक्टर मंजू शर्मा की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये कोरोना मैनेजर एप की पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर तारीफ की है। साथ ही सिंधिया ने इस एप को मप्र से सभी जिलों में लागू किये जाने की सिफारिश भी है।

उल्लेखनीय है कि अशोकनगर जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित तमाम सारी जानकारी एवं पूर्णा संकट के दौरान आमजन को दिए जाने वाली सुविधाओं को लेकर एक मोबाइल ऐप तैयार किया है जिसे कोरोना मैनेजर एप नाम दिया गया है इसको लोग मोबाइल में डाउनलोड करके अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते है। जिला प्रशासन का यह प्रयास शुरू होते ही काफी सराहा गया था| पहले ही दिन हजारों लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड कर लिया था लगातार सोशल मीडिया पर इस ऐप की चर्चा होती रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर संसदीय क्षेत्र रहा है, यहां पूर्णा संकट को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर अपनी नजर रखे हुए हैं । छोटी सी छोटी चीज पर लगातार बात कर रहे हैं | जिला प्रशासन के कोरोना मैनेजर एप को लेकर श्री सिंधिया ने एक ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये कोरोना मैनेजर एप की यह तारीफ करते हुये लिखा था कि जन सुविधा के लिये यह एप्लिकेशन लॉक डाउन के समय बहुत उपयोगी है ,जिससे लोगो को घर बैठे मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकती है। सिंधिया ने एक सुझाव भी दिया है कि अशोकनगर की तरह इस एप्लिकेशन का प्रदेश के अन्य जिलों में उपयोग किया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews