5 मंत्रियों की मौजूदगी में होगा सिंधिया का जनसंपर्क कार्यक्रम

5 मंत्रियों की मौजूदगी में होगा सिंधिया का जनसंपर्क कार्यक्रम

अशोकनगर। हितेंद्र बुधौलिया।

कॉग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर अशोकनगर जिले में आ रहे हैं ,इस दौरान मध्य प्रदेश सरकार के पांच मंत्री उनके साथ होंगे। जो मंत्री सिंधिया के कार्यक्रम में मौजूद हो सकते है उनमें शिक्षा मंत्री प्रभु राम चौधरी, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, खाद मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के कार्यक्रम तय हो चुके है जबकि जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया है एवं स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट के आने की भी चर्चाएं है। सिंधिया की अगवानी के लिए कांग्रेस ने पूरे शहर को होर्डिंग एवं बैनर से पाट दिया है ,साथ ही उनकी अगवानी की खास व्यवस्थाएं की जा रही है ।सिंधिया आज रात चंदेरी पहुंचेगे और यहां रात्री विश्राम करने के बाद कल अशोकनगर में विश्राम गृह में जनसंपर्क कार्यक्रम के साथ कुछ कांग्रेस नेताओं के घर शोक संवेदना व्यक्त करने भी सिंधिया जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि करीब 3 बार ज्योतिरादित्य सिंधिया का अशोकनगर आने का कार्यक्रम रद्द हुआ है,इसके बाद कल उनका आना निश्चित हुआ है।इस कारण इस दौरे की चर्चा जोरों से है। इसके पहले वह चंदेरी एवं मुंगावली में जनसंपर्क कर चुके हैं ।लोकसभा चुनाव हारने के बाद हुए इन कार्यक्रमों में लोगों का खूब हुजूम उमड़ा था। इसी को देख कर अशोकनगर के कोंग्रेसी विधायक जजपाल सिंह जज्जी सिंधिया के इस दौरे को लेकर सक्रिय है।लोकसभा चुनाव हार जाने के बाद भी लोगो के बीच सिंधिया की पहुँचे को बरकरार रखने के लिये यह दौरा शक्तिप्रदर्शन की तरह देखा जा रहा है। संभवत इसी लिये जिले की तीन विधानसभाओं में तीनों कोंग्रेसी विधायक होने के बाबजूद तीन चार मंत्रियों की मौजूदगी सिंधिया के कार्यक्रम के दौरान होने जा रही है ।ताकि सरकारी लाव लश्कर आदि आसानी से जुटाये जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews